Connect with us

Punjab

Punjab और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव, शीतलहर और बारिश का असर

Published

on

Punjab और चंडीगढ़ में आज सुबह से मौसम का रुख बदल गया है। शीतलहर के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब के 21 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान 23.9 डिग्री पठानकोट के थीन डैम क्षेत्र में दर्ज किया गया।

जिलों में मौसम का प्रभाव
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में आज मौसम खराब रहेगा। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है।

27 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम में इन बातों का ध्यान रखें

पेड़ों के पास या उनके नीचे न खड़े हों।

बाहर जाने से यथासंभव बचें।

तालाबों और झीलों के पास न जाएं।

सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।

बदलते मौसम पर नजर रखें और आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर जाएं।

उन वस्तुओं को सुरक्षित करें जो तेज हवा में उड़ सकती हैं।

जिलों में तापमान और कोहरा

चंडीगढ़: सुबह कोहरा, तापमान 7-20 डिग्री।

अमृतसर: कोहरा, तापमान 6-17 डिग्री।

जालंधर: सुबह-शाम कोहरा, तापमान 5-20 डिग्री।

लुधियाना: कोहरा, तापमान 6-20 डिग्री।

पटियाला: कोहरा, तापमान 7-21 डिग्री।

मोहाली: कोहरा, तापमान 6-21 डिग्री।

सावधान रहें और मौसम के बदलावों के प्रति सतर्क रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश