Connect with us

Punjab

Hoshiarpur में विवाद के बाद हत्या और हादसा, एक की मौत, कई घायल

Published

on

Hoshiarpur के गढ़दीवाला बस स्टैंड पर देर रात 5 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अविनाश (निवासी मिर्ज़ापुर) के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी गगनदीप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया।

हमलावरों की पहचान ऋषि, नवजोत, गौरव, रवि, और रवजोत गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद भागने के दौरान हमलावरों की कार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस टक्कर में चार युवक घायल हो गए और एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋषि नवजोत के रूप में हुई, जो अमृतसर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ गया। अन्य घायलों का इलाज दसूहा सिविल अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही दसूहा, गढ़दीवाला, और टांडा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवकों ने गढ़दीवाला क्षेत्र में पहले दो युवकों पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। तेज गति से भागने के प्रयास में उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।

दसूहा थाना प्रभारी प्रभजोत कौर ने कहा कि यह घटना गढ़दीवाला क्षेत्र में हुई और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। गढ़दीवाला पुलिस के सहयोग से बयान दर्ज किए गए हैं। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग