Connect with us

Uttar Pradesh

CM Yogi ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज के विवादित बयान का समर्थन किया, विपक्ष पर निशाना

Published

on

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जज का समर्थन किया है। बिना नाम लिए CM Yogi ने कहा कि एक हाई कोर्ट के जज ने जो सही बात कही थी, उसके बाद उन्हें महाभियोग का नोटिस दिया गया। योगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष संविधान का गला घोंटकर देश को चलाना चाहता है।

CM Yogi ने कहा, “इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज ने सही बात कही थी। उन्होंने कहा था कि समान नागरिक संहिता तो होनी ही चाहिए, और दुनिया में बहुसंख्यक समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अगर दुनिया में ऐसा होता है, तो उस सच्चाई को बोलने पर यह कौन सा अपराध हो गया?” उन्होंने कहा कि जज के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना विपक्ष की एक असंवेदनशील हरकत है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग खुद को लोकतांत्रिक बताते हैं और संविधान की किताब लेकर चलते हैं, लेकिन उन्हें तनिक भी शर्म नहीं है।

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव ने हाल ही में प्रयागराज में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल के कार्यक्रम में यह कथित विवादित बयान दिया था। इसके बाद विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने जज के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की। शुक्रवार को राज्यसभा में 55 विपक्षी सांसदों ने जस्टिस यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस पर हस्ताक्षर किए। इन सांसदों में कांग्रेस के कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा और दिग्विजय सिंह, सीपीआई (एम) के जॉन ब्रिटास, राजद के मनोज कुमार झा और तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National1 hour ago

NEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षा

Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

public2 hours ago

Punjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

Education2 hours ago

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

public2 hours ago

अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: CM भगवंत सिंह मान