Connect with us

Uttar Pradesh

Agra: मां और चाचा की घिनौनी करतूत, 8 साल के मासूम की बेरहमी से कि हत्या…

Published

on

उत्तर प्रदेश के Agra जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 साल के बच्चे रौनक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना नयापुरा गांव की है, जहां रौनक 29 नवंबर से लापता था। उसके परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की थी।

हत्या की चौंकाने वाली वजह सामने आई
पुलिस जांच में पता चला कि रौनक की मां का अपने देवर के साथ अवैध संबंध था, और एक दिन रौनक ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस वजह से रौनक के परिवार वालों ने उसे डर के मारे जान से मारने की योजना बनाई।

पुलिस ने 2 दिसंबर को रौनक का शव घर के पीछे एक बोरे में छिपा हुआ बरामद किया। शव पर कई चोटों के निशान थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि रौनक की हत्या उसी दिन हुई थी, जब वह लापता हुआ था।

मां और चाचा ने मिलकर की हत्या
पुलिस के मुताबिक, रौनक की मां और उसके चाचा ने मिलकर उसकी हत्या करने का फैसला किया था। चाचा भानु ने बच्चे के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को तीन दिन तक छिपाकर रखा और लोगों के सामने रोने का नाटक किया, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग