Connect with us

Punjab

Hoshiarpur: नवजात को देखने गए पिता और उसके बेटे को मारी गोली, दोनों की दर्दनाक मौत

Published

on

दिल दहला देने वाली खबर Hoshiarpur से सामने आई है, जहां गांव चकोवाल ब्राह्मणों के एक अस्पताल में अपने नवजात को देखने गए एक युवक और उसके पिता की अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी |

अमरजीत लाल अपने पिता कश्मीरी लाल के साथ अपनी इनोवा कार में चकोवाल ब्राह्मण अस्पताल में अपने नवजात बेटे को देखने गए थे। उसे देखने के बाद जैसे ही वे अपनी कार में वापस लौटने लगे, तभी अज्ञात बाइक सवार आये और उन पर फायरिंग कर दी. इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त गाड़ी में अमरजीत का भतीजा भी मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया

इस मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी नरिंदर सिंह ने कहा कि कश्मीरी लाल के परिवार की किसी से दुश्मनी चल रही है और उन पर पहले भी हमला हो चुका है. अब मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश कर रही है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab34 mins ago

पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए: CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवाल

Punjab3 hours ago

नारकोटिक्स एनोनिमस पीयर-सपोर्ट प्रोग्राम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत पंजाब के 13 ज़िलों तक फैला

Punjab4 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

Punjab5 hours ago

नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब, पार्टी कार्यक्रम में एससी नेताओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा