Connect with us

National

Bihar: किशनगंज में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और Scorpio में हई जबरदस्त टक्कर

Published

on

एनएच 327 ई पर रविवार सुबह करीब 9 बजे ट्रक और Scorpio के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस बीच स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई | 

Scorpio में सवार आठ लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घायलों में ज्यादातर बच्चे है|सभी मृतक और घायल अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के थपकोल के रहने वाले हैं|

बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के हैं| सभी लोग अररिया से बागडोगरा जा रहे थे| कार में चार बुजुर्ग और अन्य बच्चे थे। स्कॉर्पियो के ट्रक से टकराने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया|

सूचना मिलने पर ठाकुरगंज के एसडीपीओ मंगलेश कुमार पक्काखाली थानाध्यक्ष के साथ पहुंचे और स्कॉर्पियो का दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. इसी बीच तीनों की मौके पर ही मौत हो गई| किशनगंज माता गुजरी मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में दो लोगों की मौत हो गयी|

सूचना मिलते ही अररिया के जोकीहाट विधायक और पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम मौके पर पहुंचे और फिर अस्पताल के लिए रवाना हो गये. उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया है. सूचना मिलने पर अररिया के मृतकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे|
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National1 hour ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National2 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab3 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab3 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं