Connect with us

Punjab

Fazilka: दोस्त की बहन घर से भाग गई तो उस मामले को हल करवाने गया युवक, नहर से मिली लाश

Published

on

Fazilka के छानवाली मंडी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 21 वर्षीय युवक का शव राजस्थान के पास नहर से बरामद हुआ | शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिला सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया गया है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक के दोस्त की बहन भाग गयी थी |

इस मामले में मृतक लड़के के दोस्त उसे बुला कर अपने साथ ले गए | और इसी दौरान उनका झगड़ा अन्य लोगो से हो जाता है | इस झगड़े में मृतक के दोस्त तो बच जाते जाते है | लेकिन उस लड़के की जमकर पिटाई की जाती है | वह बुरी तरह घायल हो गया और उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर ली है |

जानकारी देते हुए मृतक युवक की मां विद्या बाई ने बताया कि 31 मई को गुरप्रीत सिंह के दोस्त उनके घर आए थे और उसे अपने साथ ले गए थे| इसके बाद उनके बेटे ने घायल अवस्था में फोन किया, जिसने बताया कि उसे स्थानीय लोगों ने पीटा है| उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है |

उसकी हालत ऐसी कर दी गई कि वह जीने लायक नहीं रहा, जिसके चलते उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली । इसके बाद परिवार ने लड़के की तलाश की और उसका शव राजस्थान के पास एक नहर में पड़ा मिला|

मृतक के मामा मलकीत सिंह का कहना है कि मृतक गुरप्रीत सिंह के दोस्त की बहन भाग गई थीं । जो उक्त व्यक्तियों के साथ झगड़ा करने की नियत से गुरप्रीत सिंह को अपने साथ ले गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक तो मौके से भाग गए जबकि उनका बेटा गुरप्रीत सिंह उन लोगों के हाथ लग गया। उक्त लोगों ने उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसमें उन्होंने न्याय की मांग की है|

वही इस मामले में पुलिस का कहना है की परिवार वालों के बयान के आधार पर इस मामले की जाँच की जाएगी और मुलजमों पर बनती करवाई की जाएगी |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 minutes ago

बद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग की

Breaking News1 day ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News1 day ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News1 day ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News1 day ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें