Connect with us

Haryana

किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप ने किया ऐलान, रेवाड़ी टोल प्लाजा रहेंगे बंद

Published

on

किसानों के प्रदर्शन का आज 10वां दिन है। तो वहीं इस बीच भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप ने बड़ा ऐलान किया है कि आज रेवाड़ी टोल प्लाजा बंद किया जाएगा। टोल प्लाजा दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक बंद रहेगा। वहीं आज किसानों की एमएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच रोहतक में बड़ी हलचल होने वाली है। किसानों के धरने को लेकर रोहतक में आज खाप पंचायतों की बैठक होने वाली है। किसान फिलहाल शंभू-खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की आज बैठक होने वाली है। इसमें आगे की रणनीति पर किसान चर्चा करेंगे।

जानकारी के लिए बतादें की यमुनानगर में चढूनी ग्रुप 2 घंटे के लिए नेशनल हाईवे जाम करेंगे | ये रोड जैम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा | जो भी इस साइड जाने वाले है वो ध्यान से इस खबर को सुन ले | बतादे की ये प्रदर्शन यमुनानगर जिला प्रधान संजू गुंदियाना की अगुवाई में किया जाएगा और यमुनानगर के सुभाष चौक पर किसान एकजुट होना शुरू हो गए है |

बता दे की प्रदशन में पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में सुरक्षार्किमयों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच हुई झड़प में 21 वर्षीय एक किसान की मौत हो गयी थी जिसकी वजह से किसान नेता आक्रोश में है| तथा इस लड़ाई में लगभग 12 पुलिसकर्मी और पच्चास से ज्यादा किसान घायल हो गये हैं। किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च के शुरू होने के बाद से हुई झड़पों में यह पहली मौत है। बतादे की किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि मृतक की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के बलोके गांव निवासी शुभकरण सिंह (21) के रूप में हुई है। पंजाब के किसान दिल्ली में प्रवेश करने के लिए शंभू और खनौरी सीमा पर अवरोधकों की ओर बढऩे की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab21 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab31 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह