Connect with us

Haryana

सरकार को आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करनी चाहिए: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Published

on

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंदोलन से उपजी मौजूदा स्थिति को ”चिंताजनक” करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार को आंदोलनकारी किसानों से उनके मुद्दों को हल करने के लिए तुरंत बातचीत करनी चाहिए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने राज्य की विधानसभा में चल रहे बजट सत्र से इतर संवाददाताओं से कहा, “स्थिति चिंताजनक है।

सरकार को तुरंत किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए और उनके मुद्दों का समाधान करना चाहिए।” पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर हुई झड़प में एक आंदोलनकारी की मौत और लगभग 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने बुधवार को दो दिनों के लिए ‘दिल्ली मार्च’ रोक दिया था। हजारों किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने और कृषि ऋण माफी सहित अन्य मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा की सीमा के दो स्थलों पर जमे रहेंगे।

हुड्डा ने नूंह हिंसा मामले में विपक्षी कांग्रेस विधायक मामन खान के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा कड़े गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए जाने पर कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को सदन में उठाएगी। हुड्डा ने कहा, ”यूएपीए आतंकवादियों के खिलाफ लगाया जाता है। वह हमारे विधायक हैं। हम इस मामले को सदन में उठाएंगे।” नूंह जिले के नगीना पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में खान के खिलाफ यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं। खान के वकील ने बुधवार को कहा था कि पुलिस ने नगीना पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में यूएपीए के तहत आरोप जोड़े हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab16 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab16 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab16 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab17 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की