Connect with us

Haryana

आयुष्मान योजना हमारे लिए बन चुकी है बोझ- IMA

Published

on

केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना और हरियाणा सरकार की चिरायु योजना से गरीब व्यक्ति अपना इलाज आसानी से कर रहा है। इससे न सिर्फ मनोहर सरकार की तारीफ हो रही है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि इस योजना को गरीब व्यक्ति बड़ी ही सराहना कर रहा है। लेकिन यह योजना हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालों के लिए गले की फांस बन गई है। इस योजना ग्रीन मरीज को जितना फायदा हो रहा है उससे कहीं ज्यादा नुकसान आज के दौर में प्राइवेट अस्पताल के मालिक उठा रहे हैं। यह बात IMA यमुनानगर एसोसिएशन ने कही है। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर जेके गुलाटी ने कहा की सरकार वक्त रहते पेमेंट नहीं कर रही है। पेमेंट को 3 महीने से 6 महीने तक देरी से किया जा रहा है जबकि से 15 से 30 दिन के भीतर किया जाना चाहिए। इसको लेकर कई बार चंडीगढ़ में हरियाणा IMA का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से बातचीत कर चुका है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। डॉक्टर गुलाटी ने आगे बताया कि हमारे बिल में बल से 15 से 90 फ़ीसदी डिडक्शन कर रही है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल इसे ज्यादा दिन तक सहन नहीं कर सकता इस पर दोबारा से विचार किया जाएगा और हरियाणा IMA एसोसिएशन दोबारा अधिकारियों से मुलाकात करेगा और उसके बाद कोई ठोस कदम उठाएगा। यमुनानगर IMA एसोसिएशन ने मांग की है कि जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे टेस्ट जो सरकारी अस्पताल में हो रहे हैं उनको भी आयुष्मान में जोड़कर प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जाए। लेकिन सरकार की तरफ से तर्क दिया गया है कि हमारे पास लिमिटेड बजट है। लेकिन हरियाणा IMA एसोसिएशन मांग कर रहा है कि जो बिल सरकार के पास जाते हैं उन्हें जल्द से जल्द रिलीज कर दिया जाए ताकि हमें किस तरह का नुकसान ना हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab14 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab15 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab15 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की