Connect with us

Haryana

किसानों के दिल्ली कूच पर आपत्ति, CM मनोहर ने कहा- ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं

Published

on

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सीएम ने कहा कि किसानों के इस तरीके से आपत्ति है। उन्होंने कहा कि किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं है। मनोहर लाल ने कहा कि बातचीत से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए। पिछले साल किसान आंदोलन में क्या हुआ था सबने देखा था। किसानों ने पहले भी आंदोलन किया था। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। इस दौरान सीएम खट्टर ने गुरनाम चढ़ूनी की तारीफ की।

हरियाणा बजट को लेकर बोले सीएम

हरियाणा बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का बजट जनहित का होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनावी साल में बजट से ज्यादा महत्वपूर्ण मेनिफेस्टो होता है। इस दौरान सीएम ने कहा कि ऊर्जा हमारी लाइफलाइन है। जिस युग में हम चल रहे हैं उसमें ऊर्जा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। हरियाणा में पिछले 9 साल में हमने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण काम किया है। 2014 में जब हमने सत्ता संभाली थी तब डिमांड 9 हजार मेगावाट थी अभी बिजली की डिमांड बढ़कर 14 हजार मेगावाट हो गई है। हम लगातार इसकी आपूर्ति बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पंचायत कार्यों के लेबर रेट में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायत को परेशानी नहीं आएगी।

पंजाब के किसान पहले राज्य सरकार से बात करें

सीएम खट्टर ने कहा कि हमने किसानों के लिए काम किया है। हमारी सरकार फसल का अच्छा दाम दे रही है। हमारी सरकार ने फसल का दाम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को पंजाब सरकार से बात करनी चाहिए। किसानों को पहले राज्य सरकार से अपनी मांगें मनवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान पंजाब के किसानों से कहता है कि पहले हमें एसवाईएल का पानी दो, फिर हम तुम्हारा समर्थन करेंगे।

किसानों के दिल्ली कूच का तीसरा दिन

बता दें कि, किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का बृहस्पतिवार को तीसरा दिन है और दिल्ली व हरियाणा के बीच दो प्रमुख सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही बंद है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण स्थानों पर दंगा रोधी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हरियाणा से लगी दो सीमाएं – टिकरी और सिंघू – बंद हैं जबकि उत्तर प्रदेश से लगी गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आवाजाही की अनुमति दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को अंबाला के पास पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab29 mins ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab38 mins ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab48 mins ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab2 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab2 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह