Connect with us

World

फ्रांस ने नाइजर से सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया की पूरी

Published

on

इंटरनेशनल डेस्क. फ्रांस ने शुक्रवार को नाइजर से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली। नाइजर के नए जुंटा (सैन्य) प्रशासन ने फ्रांस से अपने सैनिकों को देश से वापस बुलाने को कहा था। फ्रांस के सैनिकों की वापसी के साथ ही वर्षों से नाइजर को मिल रही जमीनी सैन्य मदद का अंत हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में जिहादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई में व्यवधान आएगा। 


फ्रांसीसी सेना के जनरल स्टाफ ने ईमेल द्वारा ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर जाने वाला आखिरी विमान सैन्य शासन द्वारा तय समय सीमा के मुताबिक 22 दिसंबर को नाइजर से रवाना हो गया। जुलाई में तख्तापलट के बाद देश के सैन्य शासन ने फ्रांस के साथ संबंध समाप्त कर दिए थे। फ़्रांस ने इस सप्ताह घोषणा की थी वह नाइजर में अपने राजनयिक मिशन को ‘अनिश्चित समय’ के लिए बंद कर देगा। 


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को जॉर्डन में एक सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान कहा कि देश साहेल में शामिल रहेगा। हम वहां अपने हितों की रक्षा करना जारी रखेंगे लेकिन हमारी सेनाएं स्थायी रूप से वहां मौजूद नहीं होंगी। उनकी उपस्थिति कम या सीमित होगी।” नाइजर के जुंटा प्रशासन ने फ्रांस के साथ सैन्य सहयोग की समाप्ति को देश के लोगों के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया। जुंटा प्रशासन ने ट्विटर पर कहा, ‘नाइजर मजबूती से खड़ा है और हमारी मातृभूमि की सुरक्षा अब विदेशी उपस्थिति पर निर्भर नहीं होगी।’ 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National15 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab16 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National16 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics19 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab21 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल