Connect with us

World

पाकिस्तान के लिए 2023 खराब, आतंकी घटनाओं में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

Published

on

इस्लामाबादः पाकिस्तान में 2023 के दौरान आतंकवाद के कारण मौतों की संख्या में ‘‘अभूतपूर्व” वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें हिंसा से संबंधित कुल मौतें छह साल के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित प्रांतों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान शामिल रहे। एक थिंक टैंक की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस्लामाबाद स्थित ‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्ट्डीज’ (CRSS) द्वारा तैयार की गई वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में पाकिस्तान में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद-रोधी अभियानों में कम से कम 1,524 लोगों की मौत हुई जबकि 1,463 लोग घायल हुए।

इसके अनुसार, मारे गए लोगों में लगभग 1,000 नागरिक और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। रविवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि आतंकवाद के कारण मौत के मामले में यह छह साल का उच्चतम स्तर है, जो 2018 के स्तर से अधिक और 2017 के बाद से सबसे अधिक है। CRSS ने कहा कि 2021 के बाद से देश में हर साल हिंसा और आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। इसने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों को हिंसा के मुख्य केंद्रों के रूप में चिह्नित किया। इस अवधि के दौरान दर्ज की गई सभी मौतों में से 90 प्रतिशत इन प्रांतों में हुईं। इसके विपरीत, पंजाब और सिंध प्रांतों में संयुक्त रूप से 2023 में केवल आठ प्रतिशत मौतें हुईं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में कुल मौतों की संख्या 980 से बढ़कर 2023 में 1,524 हो गई। इसमें बलूचिस्तान प्रांत में 57 प्रतिशत और खैबर पख्तूनख्वा में 55 प्रतिशत की चिंताजनक बढ़ोतरी शामिल है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2023 में दर्ज की गई सभी हिंसा संबंधी मौतों में से लगभग 65 प्रतिशत मौतें आतंकवादी घटनाओं के कारण हुईं, जबकि शेष 35 प्रतिशत मौतें आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियानों से हुईं। इसमें कहा गया है कि देश में साल में कम से कम 586 आतंकवादी हमले किए गए। देश के सुरक्षा बलों ने इस अवधि में आतंकी समूहों के खिलाफ 197 अभियान चलाए, जिनमें 545 आतंकवादी मारे गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National11 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab12 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National12 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics14 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab16 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल