Connect with us

Uttar Pradesh

बाराबंकी में किशोरी ने Vande Bharat एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान

Published

on

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी ने Vande Bharat एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के कारण दो ट्रेनों को रोकना पड़ा। लोको पायलट ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Table of Contents

घटना का विवरण

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे हुआ, जब वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। दरियाबाद रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर अयोध्या की तरफ, किशोरी ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लोको पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक किशोरी इंजन के नीचे आ चुकी थी।

युवती की पहचान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ देर बाद किशोरी की पहचान पतुलकी गांव निवासी लवकेश की 15 वर्षीय बेटी नैंसी के रूप में की। इस घटना के बाद वंदे भारत ट्रेन को पांच मिनट तक रोका गया। मार्ग बाधित होने के कारण पीछे चल रही सियालदाह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रुकना पड़ा।

पुलिस का बयान

दरियाबाद के कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National3 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National3 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab4 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab4 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं