Connect with us

Uttar Pradesh

प्रयागराज महाकुंभ 2024: UP सरकार की विशेष तैयारियां और परिवहन व्यवस्था

Published

on

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां UP सरकार द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। इस बार महाकुंभ में देश-विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं।

इस कड़ी में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भी श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान बनाने के लिए अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन करेगा। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से 390 बसें विभिन्न स्थानों से चलेंगी। यूपी परिवहन निगम के गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बसों के संचालन की तैयारी लगभग एक महीने पहले ही पूरी कर ली गई है।

लव कुमार सिंह ने कहा कि प्रयागराज में 390 बसों का चिन्हीकरण किया गया है, जो विभिन्न स्थानों पर चलेंगी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान 22 स्थानों से बसें चलेंगी। इसके अलावा, चालक और परिचालकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।

महाकुंभ के दौरान कुल 2300 बसें चलेंगी

गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा, “महाकुंभ के दौरान गोरखपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए व्यवस्थाएं बेहतर बनाई गई हैं।” उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दूसरे क्षेत्र से 1900 बसों की मांग की गई थी, जो अब उन्हें आवंटित की गई हैं। इस प्रकार कुल 2300 बसें महाकुंभ के दौरान चलेंगी।

महाकुंभ के तीन फेज

लव कुमार सिंह ने कहा कि महाकुंभ को तीन फेज में बांटा गया है। पहला फेज 12 जनवरी से 24 जनवरी तक, दूसरा फेज 24 जनवरी से 7 फरवरी तक और तीसरा फेज 7 फरवरी से अगले शिवरात्रि तक रहेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे फेज में अधिक भीड़ होती है, इसलिए इस दौरान बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

बस स्टेशनों पर मिलेंगी ये सुविधाएं

महाकुंभ के दौरान UP रोडवेज ने नई बसों के संचालन का ऐलान किया है। लव कुमार सिंह ने कहा कि रोडवेज की पुरानी बसों को भी तैयार किया जा रहा है और वे लगभग 90 फीसदी तैयार हो गई हैं। सभी बसों को एक ही रंग में पेंट किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

इसके अलावा, बस स्टेशनों पर पेयजल और शौचालयों की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। ठंड को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जाएगी और महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं।

महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा

महाकुंभ हर 12 साल में आयोजित होता है। 2012 के महाकुंभ में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि इस बार यह संख्या 40 करोड़ तक जा सकती है। योगी सरकार ने महाकुंभ के लिए विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 min ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National38 mins ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab17 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National17 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab18 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज