Connect with us

Uttar Pradesh

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, अर्जुन के पर‍िजनों से म‍िलने रायबरेली पहुंचे Rahul Gandhi

Published

on

‘अर्जुन की हत्या के मास्टरमाइंड को पुलिस अधीक्षक बचा रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मृतक के परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा।’ यह बातें सिसनी भुवालपुर में हुई अर्जुन सरोज की हत्या के बाद मंगलवार को मृतक के परिवारजन से मिलने गांव आए लोकसभा के नेता विपक्ष Rahul Gandhi ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।

मृतक के परिवारजन से मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि अर्जुन की मां ने बताया कि उनका छोटा बेटा नाई की दुकान चलाता है। छह-सात लोग आए उसकी दुकान पर और बाल कटाने के बाद पैसे नहीं दिए। अर्जुन की हत्या के पूर्व भी युवा दुकान पर आए और बिना पैसे दिए जाने लगे तो अर्जुन के भाई ने उनसे पैसे देने की बात कही, जिसके बाद अर्जुन की हत्या कर दी गई। नेता विपक्ष ने कहा कि यह साफ है कि परिवार के साथ, समाज के साथ अन्याय हुआ है। यह सारे लोग जो यहां एकत्रित हैं, न्याय मांग रहे हैं, क्योंकि परिवार को धमकाया गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि एक व्यक्ति को जान से मारा गया है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जो मास्टरमाइंड है, जिन्होंने घटना कराया है, उनपर कार्रवाई नहीं हो रही है। रायबरेली के एसपी यहां के मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, यही कारण है कि लोग नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए मैं यहां आया हूं। जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, हम इस मामले को छोड़ने वाले नहीं हैं। इस दौरान मौजूद भीड़ राहुल गांधी जिन्दाबाद व अर्जुन के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगा रही थी।

बता दें कि 11 अगस्त की रात गांव निवासी अर्जुन सरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या के बाद परिवारजन, कई संगठनों समेत ग्रामीणों ने गांव में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से छह आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपित विशाल सिंह अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog24 mins ago

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

Blog2 hours ago

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

Blog2 hours ago

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

Punjab2 hours ago

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Punjab3 hours ago

स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने का न्यौता, SGPC में पारदर्शिता औऱ जवाबदेही की मांग 

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?