Connect with us

Uttar Pradesh

Bhadohi में बीजेपी सांसद की मटन दावत में बवाल, बोटी के विवाद में मारपीट और अफरा-तफरी

Published

on

उत्तर प्रदेश के Bhadohi से बीजेपी सांसद विनोद बिंद की ओर से मझवां विधानसभा क्षेत्र के करसड़ा गांव स्थित पार्टी दफ्तर में आयोजित मटन दावत में जमकर हंगामा हुआ। बिंद समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से रखी गई इस दावत में बोटी की जगह तरी परोसे जाने पर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।

बोटी की जगह तरी परोसने पर बवाल
दावत में लगभग एक हजार लोग शामिल हुए, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब एक शख्स को मटन की बोटी के बजाय केवल तरी दी गई। इस बात से नाराज व्यक्ति ने खाना परोस रहे शख्स को अपशब्द कहे और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

मारपीट और मटन लूटने की घटना
हंगामे के दौरान बाल्टी, बर्तन और जो हाथ लगा, उसका इस्तेमाल मारपीट में किया गया। इस बीच, कई लोग अपनी-अपनी पत्तल लेकर भागते दिखे, जबकि कुछ ने पॉलीथिन में मटन भरकर मौके से खिसकने में ही भलाई समझी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावत के दौरान मचे बवाल को देखा जा सकता है। बोटी के लिए हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। हालात को संभालने के लिए दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद दावत को दोबारा शुरू किया गया।

उपचुनाव की पृष्ठभूमि में चर्चा का विषय
गौरतलब है कि मझवां विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। ऐसे में इस दावत और उसमें हुए विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दावत में 40 गांवों के लोग पहुंचे थे, लेकिन विवाद के बाद कई लोग चुपचाप मौके से खिसक गए।

इस अप्रत्याशित घटना ने दावत को एक राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया है, और उपचुनाव के माहौल में इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National9 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National12 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab16 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab16 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab16 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की