Connect with us

Sports

क्या सच में ऑस्ट्रेलिया से वपिस ली जाएगी ट्रॉफी, क्या फिर से खेला जाएगा मैच

Published

on

इनी दिनी एक लेख सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे ये कहा जा रहा है की अभी ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 का विजेता नहीं बना है। वर्ल्ड कप 2023 के विजेता का निर्णय 2 और मैच के बाद किया जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पहले ही ICC से बात कर ली थी। ये लेख सोशल मीडिया पे वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है |

19 नवंबर, को ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को मैच में हरा कर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। लेकिन, लेख में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्डकप अब खतरे में है।
लेख में कहा गया है कि पहले से निर्धारित भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पाँच मैचों की टी20 सीरीज को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी जगह पर दो और मुकाबले वर्ल्डकप विजेता का निर्धारण करने के लिए खेले जाएँगे। BCCI ने इसके लिए पहले ही ICC से बात कर ली थी। BCCI और ICC के बीच हुए समझौते में इस बात का जिक्र था कि यदि भारत नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला हारता है तो 2 और मुकाबले मुंबई और कोलकाता में खेले जाएँगे।

इसके लिए पिच तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए मुंबई की पिच पर केरोसिन डाला जा रहा है। भारत के मेजबान होने के कारण उसे यह छूट मिली है। दावा है कि ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप फाइनल में जीत इस सीरीज में केवल उन्हें 1-0 से बढ़त दिलाने में कामयाब रही है। उनकी ट्रॉफी और खिलाड़ियों के मैडल भी ICC के अधिकारियों द्वारा वापस ले लिए गए हैं।

एक रिपोर्ट की माने तो ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले का भी सामने आया है उसमे ग्रेग बार्कले ने कहा की “नियम नियम हैं। सभी टीमों को इन्हें मानना ही होगा। अगर ऐसा कुछ होता तो ICC अधिकारी उसी वक्त बोलते जब ऑस्ट्रेलिया टीम जश्न मन रही थी उन्हें ऐसा करने से रोकते | ” ग्रेग बार्कले के हवाले से कहा गया है कि 2027 में साउथ अफ्रीका, नामीबिया और ज़िम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्डकप में भी यह नियम लागू रहेगा। हालाँकि, तीनों टीम में से किसे मेजबान माना जाएगा यह स्पष्ट नहीं है।

इस वायरल लेख के पीछे की क्या सचाई है तो हमको बता दे की यह लेख एक व्यंग्य है। इसे द रोर (TheRoar.com.au) नाम की एक ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। यह वेबसाइट खेलों के समाचार प्रसारित करती है। इसी ने यह लेख छापा है जिसे लोग जम कर शेयर कर रहे हैं। तो अब यहाँ से ये साबित होता है की ये सिर्फ इंडिया टीम पे तंज कसने के लिए था | ये लेख सिर्फ मजे लेने के लिए था जिसे लोग सच मान रहे ही |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

आज जालंधर पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल और CM मान, साईं दास ग्राउंड में होगा बड़ा धार्मिक आयोजन

Punjab3 hours ago

‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

Punjab3 hours ago

भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय: अरविंद केजरीवाल

Punjab3 hours ago

ट्राइसिटी से सटे कस्बों में 250 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण जारी, 50 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab4 hours ago

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए