Connect with us

Punjab

Vigilance Action, अकाली दल का पूर्व विधायक गिरफ्तार, भाजपा नेता भी निशाने पर

Published

on

चंडीगढ़ : पंजाब में विजीलैंस का बड़ा एक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि साल 2008-2009 में मेडिकल अफसरों की भर्ती मामले में पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) मेंबर व पूर्व शिअद विधायक डा. सतवंत सिंह मोही को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य भाजपा नेता अनिल सरीन भी निशाने पर है। पता चला है कि एफआईआर में अनिल सरीन के टैगोर नगर स्थित निवास व अन्य ठिकानों पर छापामारी की है। विजिलेंस पटियाला की ओर से दर्ज की गई इस एफआईआर में पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन एस.के. सिन्हा (मृत), ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डी.एस. ग्रेवाल (मृत), डॉ. सतवंत सिंह मोही, तत्कालीन मेंबर डी.एस. महल, पूर्व मंत्री लाल सिंह की बहू रविंदर कौर, और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन के नाम शामिल हैं।  

 बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2008-2009 के दौरान 312 चिकित्सा अधिकारियों (एमओ) की भर्ती में अनियमितताएं करने के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष और उसके चार पूर्व सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में शतराणा के पूर्व विधायक डॉ. सतवंत सिंह मोही को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज