Connect with us

Punjab

न्यू ईयर पर फरीदाबाद में सुबह 4 बजे तक खुला रहेगा शराब का ये स्पेशल ठेका

Published

on

नए साल के अवसर पर 31 दिसंबर की शाम को जिले के सभी ठेकों और बार पर नजर रखने के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने कमर कस ली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में 4 टीमों का गठन किया गया है, जो फील्ड में घूमेंगी। फार्म हाउस व लॉन में पार्टी करने वालों की सूचना देने के लिए भी 112 नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया है। ठेकों और बार के खुलने का समय भी निर्धारित किया गया है।

एक ठेका सुबह 4 बजे तक खुलेगा
जिले में बदरपुर बॉर्डर के पास बना शराब ठेका सुबह 4 बजे तक खुला रहेगा। बाकी सभी 229 ठेके रात 12 बजे तक ही खुले रहेंगे। बार खुलने का समय रात एक बजे तक निर्धारित किया गया है। कोई ठेका या बार निर्धारित के बाद भी खुला मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अरावली के अंदर बने फार्म हाउसों में भी पार्टी की सूचना मिलेगी तो टीम तुरंत पहुंचकर कार्रवाई करेगी। जिला एक्साइज एंड टैक्सेसन कमिश्नर अनिल यादव ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को नजर रखने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। टीमें पूरे शहर पर नजर रखेंगी।

गुरुग्राम में रातभर खुले रहेंगे बार
वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम की बात करें तो यहां पर पब-बार संचालकों ने रातभर जश्न मनाने की तैयारी की है। इसके लिए एक्साइज विभाग को एक्सट्रा फीस दी गई है। शहर के वाइन शॉप संचालकों ने भी जोन वाइज रातभर खोलने की अनुमति ली है। इतना ही नहीं कोविड के बाद अब पहली बार पिछले साल की तुलना में पांच फीसदी शराब का कोटा बढ़ा है। फॉर्म हाउस के अलावा साल के आखिरी और नए साल के पहले दिन के लिए भी लोगों ने एक्साइज विभाग से अनुमति ली है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की