Connect with us

Punjab

पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा ने ऐसे मनाया अपनी जुड़वा बेटियों का जन्मदिन, खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

Published

on

पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा ने कुछ दिन पहले अपनी जुड़वा बेटियों आलिया और अकीरा का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को नीरू बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने शानदार फ्रोजन-थीम वाली पार्टी के साथ अपनी जुड़वा बेटियों का जन्मदिन मनाया है। 

इन तस्वीरों में अभिनेत्री नीरू बाजवा ने अपने परिवार के साथ अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आई। तस्वीरों में नीरू बाजवा की मां और सास भी नजर आई। बता दें कि आलिया और अकीरा का जन्म लॉकडाउन में हुआ था। इससे पहले भी उनकी बेटी का जन्म हुआ था। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम हैं। नीरू बाजवा फिल्मों में अपने किरदार को बखूबी निभाती हैं।

नीरू बाजवा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। गौरतलब है कि नीरू बाजवा जल्द ही सिंगर सतिंदर सरताज के साथ फिल्म ‘शायर’ में नजर आएंगी। कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी है। नीरू की हालिया फिल्म ‘बूहे बारियां’ को फैन्स का खूब प्यार मिला है। इन दिनों वह दिलजीत दोसांझ के साथ आने वाली फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ के लिए भी काम कर रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ