Connect with us

Punjab

Lok Sabha चुनाव में हार के बाद पंजाब कैबिनेट में होगा फेरबदल!

Published

on

Lok Sabha चुनाव में बड़े झटके के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी में मंथन का दौर जारी है| एक तरफ हाईमैन मिशन 13-0 की विफलता के कारणों की तलाश कर रहा है और साथ ही पार्टी और सरकार में बड़े फेरबदल की चर्चा भी शुरू हो गई है|

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) में कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री भगवंत ने हलके के विधायकों, नेताओं और प्रत्याशियों के साथ बैठक की और लोकसभा में हार के कारणों पर चर्चा की| पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने भी विधायकों के साथ बैठक की|

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान आज दिल्ली जाएंगे| वह कैबिनेट फेरबदल के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान से चर्चा करेंगे| इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा सकेगी|

दरअसल, संदीप पाठक के नेतृत्व में मोहाली में एक बैठक हुई. इस बैठक में गुरप्रीत सिंह बनांवाली, दविंदर सिंह लाडी धोस, हरमीत सिंह पठान माजरा, अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, वीरिंदर गोयल और रवजोत सिंह मौजूद थे। इतना ही नहीं अमृतसर सेंट्रल से विधायक अजय गुप्ता भी मौजूद रहे| इस मुलाकात को इसी बदलाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है |

सूत्रों की मानें तो पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजों समेत तमाम बिंदुओं पर विचार कर रही है. ऐसे में जो मंत्री अपने दायरे में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, उनकी ताकत भी कम की जा सकती है |

बता दें कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 13 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 3 पर जीत मिली है| इनमें संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, आनंदपुर साहिब से मलविंदर कंग और होशियारपुर से राज कुमार चाबेवाल का नाम शामिल है। चुनाव में 4 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा| इसी तरह 3 विधायकों को हार का सामना करना पड़ा|

दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 117 में से 92 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया| उस वक्त पार्टी का वोट शेयर करीब 46 फीसदी था, जो अब घटकर 26 फीसदी रह गया है. इसके साथ ही कांग्रेस का वोट शेयर आप से आगे निकल गया है| जबकि बीजेपी करीब 19 फीसदी वोट बैंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई|

आपको बता दें कि पंजाब सरकार की कैबिनेट में 17 मंत्री बनाए जा सकते हैं. गुरमीत सिंह मीत हेयर के सांसद बनने के बाद एक पद खाली हो गया है| वर्तमान में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 15 मंत्री हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National8 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab9 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National10 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics12 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab14 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल