Connect with us

Punjab

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Published

on

चंडीगढ़ पुलिस ने बिहार से 8 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस को पड़ोसी के बंद कमरे में खून से लथपथ शव मिला था। साथ ही पुलिस को शक है कि पड़ोसी ने ही घटना को अंजाम दिया है। बीट बॉक्स पर तैनात सिपाहियों ने पास के कमरे में रहने वाले सभी लोगों की तस्वीरें कैद कर ली थीं। फोटो और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार रवाना हो गई थी।

19 जनवरी को परिजनों ने 8 साल की बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी किरायेदारों से पूछताछ की लेकिन एक कमरे में ताला लगा हुआ था। परिजनों ने बंद कमरे में रहने वाले आरोपी पर शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे की जांच की तो गद्दे पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे चेक किए तो आरोपी बैग ले जाता हुआ नजर आया। जिक्रयोग्य है कि तीन दिन बाद 21 फरवरी की रात को लड़की का शव हल्लोमाजरा में कूड़े के ढेर में मिला था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की