Connect with us

Punjab

Tarn Taran Bypoll: All India Terrorism Victims Association ने किया APP का समर्थन

Published

on

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बड़ी मजबूती उस समय मिली, जब ऑल इंडिया आतंकवाद पीड़ित एसोसिएशन ने ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन का ऐलान किया। इस फैसले को उपचुनाव की राजनीति में एक अहम बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि तरनतारन और आसपास के इलाकों में आतंकवाद पीड़ित परिवारों की संख्या काफी अधिक है और उनका वोट चुनाव में बड़ा असर डालता है।

एसोसिएशन के प्रमुख डॉ. बोध राज हस्तीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। इस दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, वरिष्ठ नेता बरिंदर गोयल और पंजाब सरकार के डायरेक्टर रविंदर हंस भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में आतंकवाद पीड़ित परिवारों के सदस्य भी पहुंचे।

डॉ. हस्तीर ने कहा कि आतंकवाद के दौर में हजारों परिवारों ने अपने अपने परिजन खोए, लेकिन लंबे समय तक उन्हें सही न्याय और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पीड़ित परिवारों की बात सुनी है और उनके लिए ठोस कदम उठाने की इच्छा रखती है।

डॉ. हस्तीर ने कहा:

“हम ऐसे उम्मीदवार को विधानसभा भेजना चाहते हैं जो हमारे दर्द को समझे और हमारे हकों के लिए आवाज उठाए। हमें भरोसा है कि हरमीत संधू ये जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे। पीड़ित परिवार एकजुट होकर उन्हें भारी बहुमत से जिताएंगे।”

इस मौके पर हरमीत सिंह संधू ने भी सभी परिवारों का धन्यवाद किया और कहा कि वे पंजाब में आतंकवाद के दौर में पीड़ित हुए परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की इज़्ज़त, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक अधिकार उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी द्वारा यह उपचुनाव पंजाब में ईमानदार राजनीति और लोगों की भलाई के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा दिखाता है कि तरनतारन के नागरिक बदलाव चाहते हैं।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, आतंकवाद पीड़ित एसोसिएशन का यह समर्थन उपचुनाव में बड़ा फैक्टर साबित हो सकता है। स्थानीय मतदान में इनके वोटों की संख्या प्रभावी मानी जाती है और यह फैसला चुनाव के नतीजों को सीधा प्रभावित कर सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National15 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National17 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा