Connect with us

Punjab

Jalandhar : बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों का हमला, सिर पर गंभीर चोटें

Published

on

Jalandhar में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना शहर के सतगुरु कबीर चौक के पास दूरदर्शन एन्क्लेव फेज-2 इलाके की है, जहां 65 वर्षीय कुंदर कौर गुरुद्वारा साहिब से अकेली घर लौट रही थीं।

CCTV फुटेज में दिखा भयावह मंजर
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला को गुरुद्वारे से लौटते समय कुत्तों के एक झुंड ने चारों तरफ से घेर लिया। 8 कुत्तों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और करीब 10 फीट तक घसीटते रहे। इस दौरान कुत्तों ने उन्हें 25 जगह बुरी तरह काटा, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने महिला के सिर पर 12 टांके लगाए हैं।

राहत के लिए लाठी लेकर दौड़ा युवक
घटना के दौरान, पास की एक इमारत की छत पर बैठे युवक ने महिला को कुत्तों से घिरे हुए देखा। वह तुरंत लाठी लेकर उनकी मदद के लिए दौड़ा। उसकी सहायता से और आसपास के अन्य लोगों के लाठियों से कुत्तों को भगाने के बाद, महिला को लहूलुहान हालत में घर लाया गया।

पहले भी हो चुकी हैं ब्रेन सर्जरी
कुंदर कौर के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की पहले भी दो बार ब्रेन सर्जरी हो चुकी है, और इस हमले ने उनकी सेहत को और गंभीर खतरे में डाल दिया है। फिलहाल, उनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

शहर में कुत्तों का बढ़ता आतंक
इस घटना ने जालंधर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक की ओर ध्यान खींचा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab7 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab7 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं