Connect with us

Punjab

Dhuri में पुजारियों की शर्मनाक करतूत, हत्या कर मंदिर के हवन कुंड के नीचे दबाया युवक!

Published

on

Dhuri से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जहां एक मंदिर के पुजारी ने 33 साल के नौजवान का कतल करके उसकी लाश को मंदिर के ही हवन कुंड के ननीचे दबा दिया जिससे पुरे महले में सनसनी फैल गई |

बतादें की Dhuri के डबल रेलवे फाटक के पास बगलामुखी मंदिर के पुजारियों द्वारा Dhuri के ही रहने वाले 33 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र गुरिंदर कुमार की बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी गई | इतना ही नहीं हत्या करने के लाश को हवन कुंड के नीचे दबा दिया गया |

वहीं थाना सिटी Dhuri के थाना प्रभारी सौरभ सभरवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा के सुदीप कुमार के पारिवारिक में बरों द्वारा थाना सिटी धुरी को पिछले दिनी दी दरखास्त के अनुसार सुदीप कुमार जो के छोटे बच्चों को पंडित विद्या सिखाता था और जो 2 तारीख को घर नहीं आया था जब घरवालों ने मंदिर में जाकर पूछा तो मंदिर के पंडित परमानंद ने बताया के वो 2 दिन से मंदिर नही आया है मगर जब पुलिस ने मंदिर के पंडित के परमानंद से पूछताछ की तो उस पर पुलिस को शक हुआ और इसको थाने लाया गया तो परमानंद ने सुदीप कुमार के कतल की सारी कहानी बताई और माना के उसने उसका कतल करके हवनकुंड के नीचे दबा दिया है ।

जिस पर करवाई करके थाना सिटी पुलिस Dhuri के प्रभारी सौरव सभरवाल ने हवनकुंड के नीचे से दबाई हुई लाश को निकाला और पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है ।

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा के मंदिर बगलामुखी के पुजारी परमानंद और मुख पुजारी अशोक शास्त्री के खिलाफ कतल का मामला दर्ज करके अगली करवाई आरंभ कर दी है और उन्हों ने कहा के किसी भी दोषी को बक्शा नही जायेगा । दूसरी तरफ जब ये बात Dhuri के लोगों के पास पहुंची तो वह Dhuri थाना मे भारी संख्या में पहुंचे। और देर रात तक वही ही बैठे रहे उन का कहना था के जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई नही की जाती हम यही पर बैठे हुए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग