Connect with us

Punjab

किसी भी कीमत पर पंजाब की गर्दन झुकनी नहीं चाहिए, पंजाब को देश का नंबर 1 राज्य बनाना है : मान

Published

on

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने नकोदर में 283 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और इस दौरान मातृ-शिशु अस्पताल के उद्घाटन समेत कई अन्य परियोजनाओं को हरी झंडी दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मजदूर आगे बढ़ेगा तो किसान आगे बढ़ेगा और किसान आगे बढ़ेगा तो दुकानदार आगे बढ़ेगा और समाज आगे बढ़ेगा। और जब प्रगति होगी तभी पंजाब नंबर 1 राज्य होगा और जब पंजाब नंबर 1 राज्य बनेगा तभी देश प्रगति करेगा। पंजाब के बिना देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब हर मामले में अग्रणी रहा है…चाहे आजादी की लड़ाई हो या हरित क्रांति…हम किसी भी कीमत पर पंजाब की गर्दन झुकने नहीं देंगे…पंजाब को देश का नंबर 1 राज्य बनाना है. ..

सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अब हाईटेक हो रही है।पंजाब पुलिस के बेड़े में आज 410 हाईटेक गाड़ियां शामिल हो गई हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार आई तो उन्होंने एक विधायक एक पेंशन योजना लागू की. पहले विधायक एक से अधिक पेंशन लेते थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab6 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National6 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics8 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab10 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल