Connect with us

Punjab

पंजाब : 88 मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की नियुक्ति ,आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने की योजना बना रही Maan सरकार।

Published

on

पंजाब। दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। इसके तहत सरकार ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं।

पंजाब की Maan सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 88 मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की है। मुख्यमंत्री भगवंत Maan ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पार्टी के और कार्यकर्ताओं को संगठन और सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी चेयरमैन ईमानदारी और मेहनत से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

नियुक्त चेयरमैनों में अमृतसर अटारी मार्केट कमेटी से सीमा सोढी, बरनाला भदौर से परमिंदर भांगू, बठिंडा भगता भाई से बेअंत सिंह धालीवाल, श्री फतेहगढ़ साहिब बस्सी पठाना से मनप्रीत सिंह सोमल, फाजिल्का अबोहर से उपकर जाखड़, फिरोजपुर कैंट से बेअंत सिंह हकूमत वाला, गुरदासपुर दीनानगर से बलजीत सिंह, होशियारपुर से जसपाल चेची, जालंधर सिटी से गुरपाल सिंह, लुधियाना से गुरजीत गिल, मानसा भीखी से वरिंदर सोनी, मोगा बधाणी कलां से परमजीत सिंह बुट्टर, मोहाली से गोविंदर मित्तल, श्री मुक्तसर साहिब गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह, एसबीएस नगर बलाचौर से सेठी उडनवाल, पठानकोट से नरोट जे. सिंह ठाकुर मनोहर, पटियाला से अशोक सिरस्वाल, रूपनगर से भाग सिंह, संगरूर भवानीगढ़ से जगसीर सिंह, मलेरकोटला से जफर अली और तरनतारन मार्केट कमेटी से कुलदीप सिंह रंधावा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य मार्केट कमेटियों के लिए भी चेयरमैनों की नियुक्ति की गई है।

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद, आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सरकार ने अभी से काम शुरू कर दिया है और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के साथ-साथ ग्राउंड लेवल पर विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है, ताकि आगामी चुनावों से पहले पार्टी को और मजबूत किया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab19 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab19 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab19 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश