Connect with us

Punjab

Punjab: जालंधर-पठानकोट एयरबेस के पास धमाके, तीन जिलों में रेड अलर्ट; गुरदासपुर में मिला 20 फीट गहरा गड्ढा।

Published

on

पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन शुक्रवार सुबह (10 मई) Punjab पर हमला किया। जालंधर में एक बार फिर धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह 8 बजे नाहला गांव में एक मिसाइल आकर गिरी, हालांकि इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हालात को देखते हुए जालंधर के कैंट क्षेत्र और आदमपुर में बाजार बंद कर दिए गए हैं।

बठिंडा, अमृतसर और फिरोजपुर में सायरन बजाए जा रहे हैं, जिससे लोग सतर्क हो जाएं। फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें, खिड़कियों से दूर रहें और जब तक प्रशासन से अनुमति न मिले, तब तक बाहर न निकलें।

पठानकोट एयरबेस के पास सुबह 5 बजे जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। अमृतसर के खासा और वडाला गांव में सेना ने सुबह के वक्त कुछ ड्रोन मार गिराए। वडाला में एक घर में आग लगने की भी सूचना है।

होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के गांव सुंदरा पुत्तां, जालंधर के करतारपुर और पठानकोट के साथ लगते हिमाचल के गांव माजरा में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। अमृतसर में राजासांसी के मुगलानी कोट गांव, तरनतारन और फिरोजपुर में ड्रोन के टुकड़े बरामद हुए हैं।

उधर, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि पठानकोट में एयरफील्ड को निशाना बनाया है। इसके अलावा अमृतसर के ब्यास में स्थित ब्राह्मोस मिसाइल की स्टोरेज साइट पर भी हमले का दावा किया।

इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने पंजाब पर ड्रोन अटैक किए। फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर और पठानकोट में ड्रोन अटैक हुआ। करीब 9 बजे फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात 2 बजे जालंधर के कंगनीवाल एरिया में कार पर रॉकेट नुमा चीज आकर गिरी। झंडू सिंघा गांव में सो रहे व्यक्ति पर ड्रोन के पुर्जे आकर गिरे। जिसमें वह घायल हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग