Connect with us

Punjab

पुलिस के सुरक्षा दावों की खुली पोल, बेखौफ लुटेरे ज्यूलरी से भरा बैग छीन हुए फरार

Published

on

पुलिस के स्नैचिंग की वारदातों में कमी के दावों की पोल उस समय खुल गई, जब शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में खरीदारी करने आए एक परिवार के सदस्य का बैग लुटेरे छीन ले गए। परिवार का दावा है कि उनके बैग में करीब 6 लाख रुपए के आभूषण थे। मॉडल टाउन पुलिस ने तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज की है। एस.एच.ओ. अजायब सिंह का कहना है कि पुलिस ने आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच के बाद फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें 2 युवक एक्टिवा पर आते और बैग लूटकर भागते नजर आ रहे हैं।

अर्बन एस्टेट निवासी पवन कुमार त्रेहान ने बताया कि उनका लाडोवाली रोड पर लूब्रिकेंट ऑयल का कारोबार है। वह 2 दिन पहले फगवाड़ा में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका पोता और पोती ब्रांडेड जूते खरीदने की जिद करने लगे। इसलिए वह सबसे पहले अपने परिवार के साथ मॉडल टाउन चले गए। मॉडल टाउन के एक शोरूम से खरीदारी करके निकले तो उस समय उनकी बहू ने कंधे पर एक बैग लटका रखा था, जिसमें हीरे का सेट और अन्य कीमती गहने थे।

शोरूम से निकलकर जब वे कार की ओर जा रहे थे तो पीछे से तेज गति से आए लुटेरों ने बहू के हाथ से बैग छीन लिया। उन्होंने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले। घटना के समय आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी ने कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की