Connect with us

Punjab

Pak तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाने वाले 3 आरोपी काबू, बरामद हुआ ये सामान

Published

on

तरनतारन : विभिन्न थानों की पुलिस ने 1 किलो 80 ग्राम हैरोइन, 1 पिस्तौल, 1 ड्रोन, 1 मोटरसाइकिल, 2 लाख 25 हजार रुपए भारतीय करंसी बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 1 अज्ञात व्यक्ति सहित 3 फरार आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है। केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया। रिमांड के आधार पर होने वाले पूछताछ से कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. अश्वनी कपूर ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव मेहंदीपुर का निवासी अंग्रेज सिंह पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क बनाते हुए हेरोइन की खेप मंगवाने का काम करता है। छापेमारी की मदद से पुलिस ने अंग्रेज सिंह के मामा मेजर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी मस्तगढ़ व भाई गुरमेज सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी मेहंदीपुर से 9 एम.एम. ग्लॉक ऑस्ट्रिया का बना हुआ पिस्तौल बरामद किया। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों से 570 ग्राम हेरोइन, 2 लाख 25 हजार रुपए की भारतीय करंसी बरामद हुई। सब डिविजन भिखीविंड के अधीन आते थाना खेमकरण में गुरमेज सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी मेहंदीपुर, मेजर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी मस्तगढ़ की गिरफ्तारी के बाद केस दर्ज कर लिया गया। इनके 2 साथी अंग्रेज सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी मेहंदीपुर, अर्शदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी मेहंदीपुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गई है।

इसके अलावा थाना वल्टोहा की पुलिस द्वारा नाकेबंदी के समय मोटरसाइकिल सवार 1 व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कर मोटरसाइकिल सवार चालक ने फरार होने की कोशिश की, परंतु पुलिस ने पीछा करते हुए विशालदीप सिंह उर्फ विशाल पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी सकत्रा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी से पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित 510 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी तरह थाना खालड़ा की पुलिस व बी.एस.एफ. द्वारा तलाशी अभियान के समय पाल सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी कलसियां के खेतों से 1 ड्रोन बरामद किया गया। इस बरामदगी को लेकर केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मौके एस.पी. स्थानीय मनिंदर सिंह के अलावा डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की