Connect with us

Punjab

IPL 2025 में निहाल वढेरा का पंजाब किंग्स में चयन, लुधियाना में खुशी की लहर

Published

on

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की गई, जिसमें कुल 577 खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किए। इस नीलामी में लुधियाना के युवा बल्लेबाज निहाल वढेरा को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

निहाल के IPL टीम में चयन से लुधियानावासी बेहद उत्साहित हैं। उनके पिता कमल वढेरा ने बताया कि निहाल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत U-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पंजाब के लिए खेला है। निहाल का जन्म 04 सितंबर 2000 को लुधियाना में हुआ था और उनकी मां एक गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन का नाम रायथम वढेरा है।

निहाल ने कम उम्र में ही क्रिकेट में गहरी रुचि विकसित की और स्थानीय टूर्नामेंटों में खेलना शुरू किया। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें अपने आयु वर्ग में शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार किया। राज्य स्तर पर उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया, जिसके बाद उन्हें भारत U-19 टीम में चुना गया।

IPL 2023 में निहाल वढेरा को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था। उनके पिता ने कहा, “हमें निहाल पर गर्व है। उन्होंने हमेशा पूरी शिद्दत के साथ मैच खेले और यही उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि अब उनका चयन हुआ है।”

अब पंजाब किंग्स का हिस्सा बनकर निहाल वढेरा अपने सपने को और भी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं, और उनके इस सफलता ने लुधियाना समेत पूरे पंजाब में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग