Connect with us

Punjab

Alamgir में दिल दहला देने वाली वारदात, दोस्त ने ही किया दोस्त का बेरहमी से कत्ल

Published

on

crime in punjab

लुधियाना : गांव Alamgir के रहने वाले व्यक्ति की दोस्त से पैसों के लेन-देन को लेकर बहस हो गई। फिर शराब के नशे में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। उसका गला घोंटकर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए खेतों में फैंक दिया। जब पुलिस को शव मिला तो उसकी पहचान मृतक जूसे बहादुर के रूप में हुई। पुलिस ने इस में जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक के दोस्त शंकर बहादुर ने उसकी हत्या की है जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी शंकर बहादुर को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

एस.एच.ओ. परमदीप सिंह ने बताया कि मृतक जूसे बहादूर गांव आलमगीर इलाके में रात को चौकीदारी करता था और इलाके में ही किराए के मकान में रहता था।5 दिन से वह लापता चल रहा था। गांव जाकर पता किया तो लोगों ने बताया कि वह 4 दिन से घर नहीं आया। फिर 5 दिनों बाद पुलिस को गांव जरखड़ के खेतों में एक गली-सड़ी लाश मिली थी। बाद में पता चला कि शव जूसे बहादुर का है।

पुलिस का कहना है कि इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखा और इसकी जांच शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि जूसे बहादुर के साथ उसका दोस्त शंकर भी रह रहा था। वह भी चौकीदारी का काम करता था। लापता होने से पहले दोनों का पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शंकर को मॉडल टाऊन इलाके से काबू कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि शंकर ने ही जूसे की हत्या की थी। उसने बताया कि विवाद के बाद उन्होंने इकट्ठे शराब पी थी। इसके बाद वे गांव जरखड़ में लकड़ी काटने के लिए गए थे जहां पर शंकर ने पहले डंडे से उससे मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर शव को खेतों में फैंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत पेश किया गया जहां अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National7 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab10 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab10 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab10 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की