Connect with us

Punjab

अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को सासंद रवनीत बिट्टू ने किया Challenge कहा, हिम्मत है तो

Published

on

पंजाब डेस्क: पंजाब राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को चैलेंज किया है। उन्होंने मजीठिया को कहा कि तुम्हारे में हिम्मत है तो अपने जीजा यानी कि सुखबीर बादल व पूरे परिवार सहित लुधियाना में चुनाव लड़ कर दिखाए। 

रवनीत बिट्टू का कहना है कि बिक्रम मजीठिया आए दिन उन पर टिप्पणियां करते हैं, यही नहीं उनके परिवार वालों को भी निशाना बनाया जाता है। लगता है जेल से बाहर आने के बाद से उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।

हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान सांसद रवनीत बिट्टू ने बिक्रम मजीठिया की तुलना गाड़ी के पीछे दौड़ने वाले कुत्ते के साथ कर दी। उन्होंने मजीठिया आए दिन पारिवारिक मुद्दों पर टिप्पणी कर रहे हैं। मजीठिया अब तक अपने दादा बेअंत सिंह की दिखाए रास्ते पर चल रहे थे, लेकिन अब उन्होंने सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया सुखबीर के साले होने के अलावा और कुछ भी नहीं है। इसके अलावा हरसिमरत बादल भी उनका नाम लेकर सांसद बोलती रहती है। 

रवनीत बिट्टू ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि एसजीपीसी गुरुद्वारा साहिब का चढ़ावा भी बादल परिवार के घर जाता है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि तहसीलदार की ड्यूटी के समय गुरुद्वारा में चढ़ावा 57 लाख रुपए हो जाता है लेकिन अगर तहसीलदार की ड्यूटी न हो तो यही चढ़ावा 7 लाख रुपए रह जाता है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की