Connect with us

Punjab

Punjab में मौसम विभाग ने जारी अलर्ट, कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी

Published

on

Punjab अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा। मौसम विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने सुबह और देर रात के समय सड़कों पर सफर से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम रहेगी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

कोहरे की स्थिति:
मंगलवार को लुधियाना में सुबह दृश्यता 300 मीटर, पटियाला में 1500 मीटर, और अमृतसर में 550 मीटर दर्ज की गई।

तापमान:

रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

बीती रात तापमान में 1.5 डिग्री की कमी आई, और कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री रहा।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, लुधियाना में 9.6 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री कम), और पटियाला में 9.9 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री कम) दर्ज किया गया।

दिन का तापमान:
दिन के समय अच्छी धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।

बठिंडा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सबसे अधिक है।

अमृतसर का तापमान 26.8 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक), लुधियाना का 26 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री कम), और पटियाला का 26.9 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री कम) रहा।

अगले दिनों का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी और रात का तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National49 mins ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National2 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National2 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National2 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी