Connect with us

Punjab

Jagjit Singh Dallewal के समर्थन में पंजाब के कई लोगों ने अपने घरों में चूल्हा नहीं जलाया

Published

on

हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर और खनूरी बॉर्डर पर किसानों का धरना आज 10 महीने पूरे कर चुका है। वहीं, 18 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता Jagjit Singh Dallewal से मिलने के लिए पहली बार संयुक्त किसान मोर्चा के नेता पहुंच रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में राकेश टिकैत और हरिंदर सिंह लाखोवाल समेत 10 नेता शामिल हैं। इस बैठक में आंदोलन को आगे बढ़ाने की नई रणनीति बनने की संभावना है।

Jagjit Singh Dallewal के समर्थन में पंजाब के कई लोगों ने अपने घरों में चूल्हा नहीं जलाया। एक परिवार ने दोनों वक्त का खाना छोड़कर उनके आंदोलन का समर्थन किया।

खनूरी बॉर्डर पर अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, 18 दिनों में उनका वजन 12 किलो से ज्यादा कम हो गया है। उनकी किडनी फेल होने और दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। लंबे समय तक भूखे रहने के कारण उनके लीवर पर भी असर हो सकता है। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए उनकी हालत गंभीर बताई है।

किसानों की 13 प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी शामिल है। इन मांगों को लेकर किसान पिछले 10 महीनों से शंभू और खनूरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

6 और 8 दिसंबर को किसानों ने दिल्ली की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें सीमा पर रोक दिया। इस दौरान किसानों पर आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया। इन झड़पों में 15 से अधिक किसान घायल हो गए, जबकि एक किसान को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े 32 संगठनों के कई नेता आज खनूरी बॉर्डर पहुंचकर जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने और आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab9 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab9 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab9 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab10 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab10 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की