Connect with us

Punjab

Ludhiana से विदेश जाने की तैयारी में था माता पिता का इकलौता बेटा, दर्दनाक हादसे ने ले ली जान

Published

on

Police

Ludhiana के समराला चौंक के पास गत रात दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत रात 11 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक गुरजंट सिंह (23) को टक्कर मार दी। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक गुरजंट सिंह को कुचलता हुआ उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।

खबर सामने आई है कि मृतक गुरजंट सिंह निवासी चंदर लोक कॉलोनी सुभाष नगर जोधेवाल का रहने वाला है। गत रात वह चीमा चौंक से अपने घर जा रहा था कि समराला चौंक के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और वह विदेश जाने की तैयारी में था। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर आई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। खबर मिली है कि पुलिस ने ट्रक चालक को भी काबू कर लिया है पर इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शव को सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में भरी रोष पाया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश