Connect with us

Punjab

Ludhiana के सरकारी स्कूलों के Teachers के लिए अहम खबर, सरकार उठाने जा रही ये कदम

Published

on

Bhagwant Maan

पंजाब में Ludhiana के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की खाली पड़ी पोस्टें भर रही पंजाब सरकार ने अब इन स्कूलों में नॉन-टीचिंग स्टाफ की शॉर्टेज को भी खत्म करने को कदम बढ़ाए हैं।

इस शृंखला में सरकार ने इन स्कूलों में लगभग 5200 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की भर्ती करने की कवायद शुरू की है। जिन स्कूलों में नॉन टीचिंग स्टाफ न होने के चलते कामकाज पर असर पड़ रहा है, वहां पर उक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके लिए विभाग ने बाकायदा स्कूलों से खाली पड़ी पोस्टों के आंकड़े भी मंगवाए हैं। जानकारी के मुताबिक अधिकतर सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां पर अध्यापकों के कंधों पर ही नॉन-टीचिंग स्टाफ के काम का बोझ डाला गया है। वहीं कई स्कूलों के नॉन-टीचिंग स्टाफ को भी विभिन्न स्कूलों के कार्य की जिममेदारी दी गई है जिससे कार्य तो हो रहा है लेकिन एक कर्मी के कंधों पर अन्य स्कूलों के काम का बोझ होने के चलते कई काम बीच में ही लटके रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक अब शिक्षा विभाग नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के रिक्त पदों पर करीब 5200 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने एक एजैंडा तैयार किया है जिसमें बताया गया है कि जिले के किस स्कूल में गैर-शिक्षक कर्मचारियों के कितने पद खाली हैं। इन्हीं ब्यौरे के मुताबिक एजैंडा तैयार किया जा रहा है। बताया गया है कि इस एजैंडे को आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा और उम्मीद है कि सरकार इस एजैंडे पर मोहर लगा देगी और उसके बाद सभी स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh1 min ago

UP में चाइनीज मांझे से हुई मौत हत्या मानी जाएगी.. CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

Punjab30 mins ago

Punjab News: भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व पर वर्षभर चलने वाले राज्य स्तरीय समारोहों की शुरुआत की, 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का हुआ आगाज़

Punjab41 mins ago

भगवंत सिंह मान सरकार ने Punjab के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया

Punjab17 hours ago

अमरीका के कृषि वस्तुओ के लिए Zero-tax entry भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगी, भाजपा अपना किसान विरोधी एजेंडा आगे बढ़ा रही है: धालीवाल

Uttar Pradesh18 hours ago

CM योगी के पास पहुंची मासूम की जिद; सैल्यूट, कविता और स्कूल एडमिशन के बीच दिखा मुख्यमंत्री का वात्सल्य