Connect with us

Punjab

Ludhiana : फैक्टरी में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे कई सारे लोग झुलसे

Published

on

लुधियाना: गौशाला रोड से हरबंसपुरा के श्री शनिदेव मंदिर को जाती गली में स्थित एक फैक्ट्री में आज देर रात 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री के अंदर सो रहे तीन लोग भी इसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें फायरब्रिगेड कर्मियों और इलाके के कुछ लोगों की सहायता से तुरंत सीएमसी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दलीप कोच, गांधी नगर होजरी मार्केट के प्रधान नीरज आहूजा बूटा,कांग्रेस नेता अरुण शर्मा और वरुण चोपड़ा अपनी गाडियां लेकर पहुंचे क्योंकि मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा कोई और मेडिकल वैन उपलब्ध नहीं थी। 

बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ है उसकी ऊपर वाली मंजिल पर तीनों लोग सो रहे थे और ऊपर जाती सीढ़ियों पर लगे दरवाजे पर बाहर से ताला लगाया हुआ था। ज्यों ही फैक्ट्री की ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी तो उसकी लपटें ऊपर तक फैल गई जिससे ऊपर से रहे तीनों लोगों ने उनको बाहर निकालने के लिए बहुत शोर मचाया। फायर ब्रिगेड और पुलिस  की सहायता से गेट पर लगे लॉक को तोड़ा गया और घायलों को बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाडियां पहुंच चुकी थी।आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab53 mins ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab1 hour ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab1 hour ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab2 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab2 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल