Connect with us

Punjab

Ludhiana: युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Published

on

सोमवार देर शाम Ludhiana के कैलाश चौक पर एक युवक पर चाकू से हमला हुआ। तीन बदमाशों ने एक्टिवा पर बैठे युवक को निशाना बनाया और वारदात के बाद चाकू उसकी पैंट में छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बिलाल अहमद के रूप में हुई है।

पीड़ित बयान देने में असमर्थ
फिलहाल, बिलाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित के साथी ने बताया कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। उसका यह भी कहना है कि बिलाल पर पहले भी हमला हो चुका है। पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

हमलावरों से पुराना विवाद
सूत्रों के अनुसार, बिलाल का हमलावरों के साथ पहले से विवाद था। सोमवार को, जब बिलाल अपने भाई का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर लिया। बचने की पूरी कोशिश के बावजूद बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया।

पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस घटना के संबंध में थाना डिवीजन नंबर 8 की SHO बलविंदर कौर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National4 hours ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National6 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National6 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National6 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National6 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी