Connect with us

Punjab

Jalandhar में अलावलपुर पुलिस चौकी की नाक के नीचे से लाखों का सामान चोरी

Published

on

अलावलपुरः चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की नाक तले चोरी की घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं। गत रात आदमपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी अलावलपुर के पास चोरों ने बीती मुख्य सेवा केंद्र को निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेखौफ चोरों ने अलावलपुर पुलिस प्रशासन की चुस्त व्यवस्था की पोल खोलते हुए बीती रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

गौरतलब है कि अलावलपुर का मुख्य सेवा केंद्र पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित है, जिसका मुख्य द्वार पुलिस चौकी के गेट से साफ दिखाई देता है, जिसकी दूरी महज 20 सेकेंड में तय की जा सकती है। बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर ताले तोड़ दिए, मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया और सर्विस सेंटर में घुसकर करीब 5 कंप्यूटर, कलर प्रिंटर आदि ई.डी., 16 बैटरियां, डी.वी.आर. आदि चुरा ले गए। 

सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि 7-8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना के संबंध में कर्मचारियों को सुबह चोरी की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे। इस मौके पर आदमपुर थाने से एस.एच.ओ. मंजीत सिंह और अलावलपुर पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंच गई, इसी बीच मोबाइल फ्रांसिक फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम जालंधर भी मौके पर पहुंच गई और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। चोरों द्वारा बेखौफ होकर की गई चोरी की इस घटना के बाद इलाके में सहम का माहौल है।

कर्मचारियों ने बताया कि चोरी के कारण पूरे दिन कामकाज ठप रहा कल तक सामान उपलब्ध कराकर सर्विस सेंटर का काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि चोरी की इस घटना के बाद सर्विस सेंटर बंद होने के कारण गुरुवार को क्षेत्र भर से काम कराने आए उपभोक्ताओं को परेशान होकर वापस जाना पड़ा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National1 hour ago

Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में नहीं होंगे पेश

Health2 hours ago

Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली

Punjab2 hours ago

AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा “पंजाब के गद्दारों” के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन, दलबदलू संसद सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग

National18 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab19 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म