Connect with us

Punjab

Jalandhar : बिजली मंत्री की पॉवर आफिस में औचक चैकिंग, स्टाफ को दी यह चेतावनी

Published

on

जालंधर : पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने वीरवार शाम को कर्मचारियों की हाज़िरी की चैकिंग के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के दफ्तर, शक्ति सदन में अचानक निरीक्षण किया।

बिजली मंत्री शाम को पी.एस.पी.सी.एल. दफ़्तर पहुंचे और कर्मचारियों के हाज़िरी रजिस्टर की स्वयं जांच की। उन्होंने अलग-अलग शाखाओं में तैनात सभी कर्मचारियों को एक-एक कर बुलाया और उनकी जांच की। उन्होंने कहा अचानक जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहें। उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र पहनने को भी कहा।

हरभजन सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि काम में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए और लोगों को अपना काम करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने उन्हें लोगों को उनके रोजाना लकार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर मंत्री ने जीरो पेंडेंसी का लक्ष्य हासिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के लिए जन-समर्थक और विकास-समर्थक नीतियों को लागू करने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर पी.एस.पी.सी.एल. वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश