Connect with us

Punjab

Jalandhar : त्यौहारी सीजन के चलते पुलिस कमिश्नर ने बुलाई मीटिंग, जानें क्या हैं निर्देश

Published

on

Commissioner calls meeting looking festive season

जालंधर : पुलिस कमिश्नर जालंधर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों पर आज ट्रैफिक समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की गई। इस दौरान  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस ट्रैफिक जालंधर ने ट्रैफिक स्टाफ में तैनात ग्रुप जोन प्रभारी, नाका प्रभारी और ट्रैफिक वलंटियरों के साथ कॉन्फ्रेंस हॉल में मीटिंग हुई।
 
मीटिंग के दौरान आम जनता से ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। मीटिंग में त्यौहारों के दिनों में सड़क पर युवकों द्वारा हुलड़बाजी करने,  शरारती तत्वों द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले जैसे कि प्रेशर हॉर्न, ट्रिपल राइडिंग, साइलेंसर चेंज, बिना हेलमेट के ओवर ड्राइविंग करने वाले और कम उम्र के बिना लाइसेंस वाले वाहन चालकों को काबू करके उनके माता-पिता के खिलाफ मामला तैयार करके माननीय न्यायालय देने के लिए कहा है। इसके साथ ही नो-एंट्री अवधि के दौरान किसी भी भारी वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि को शहर में प्रवेश न करने देने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा मीटिंग में मौजूद कर्मचारियों को बस स्टैंड, पीएपी चौक और रामा मंडी चौक के पास पुल के नीचे बसें खड़ी न होने की हिदायत दी गई और तैनात सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और परिश्रम से करने और आम जनता को सम्मानजनक तरीके से संबोधित करने की सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab12 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab13 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की