Connect with us

Punjab

तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे बाप-बेटे को मारी टक्कर, बेटे के सामने हुई पिता की मौत

Published

on

जगराओं में बेटे के साथ खाना खाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ पिता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ ​​जिंदर निवासी बुर्ज कुलार के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि कार चालक आरोपी दविंदर सिंह के खिलाफ हठूर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कार चालक फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

हठूर थाने के एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित गुरमुख सिंह निवासी बुर्ज कुलार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने पिता के साथ अपने चाचा के घर रोटी खाने के लिए गया था। वे खाना खाकर पैदल अपने घर वापस जा रहे थे, इसी दौरान हठूर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनके पिता को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पिता उछलकर काफी दूर जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ अपने पिता को वह अस्पताल ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही पिता की मौत हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab5 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab5 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab6 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की