Connect with us

Punjab

Punjab Congress में मचा घमासान, राजा वडिंग और जाखड़ में तकरार

Published

on

जालंधर  : वीरवार को जालंधर में Congress नेता नवजोत सिंह सिद्धू तथा शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के बीच जफ्फी डाले जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस जफ्फी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस के अंदर एक नया विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग और पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच नहीं बल्कि राजा वडिंग और अबोहर से कांग्रेस नेता संदीप जाखड़ के बीच शुरू हुई है। संदीप जाखड़ पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ (अब भाजपा में) के भतीजे हैं और उन्होंने राजा वडिंग के एक टवीट को लेकर पलटवार किया है। 

दरअसल राजा वडिंग ने सुनील जाखड़ को लेकर एक टवीट किया था, जिसमें उन्होंने हरियाणा के पहलवानों के हक में खड़े न होने को लेकर सुनील जाखड़ पर सवाल खड़े किए थे। सुनील जाखड़ को असली चौधरी बताते हुए उन्होंने लिखा था कि जिस तरह से कांग्रेस के खिलाफ वह भड़ास निकाल रहे हैं, उसी तरह उन्हें हरियाणा में रोष जता रहे महिला पहलवानों के हक में खड़े होना चाहिए। राजा वडिंग ने यह भी लिखा कि आशा है कि वह भाजपा में घुटन महसूस नहीं कर रहे होंगे। राजा वडिंग के इस टवीट के जवाब में सुनील जाखड़ की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन उनके भतीजे संदीप जाखड़ ने इशारों ही इशारों में राजा वडिंग पर पलटवार किया है। संदीप जाखड़ ने कहा है कि मैंने सुना है कि कुछ फाइलों को लेकर सी.एम. के साथ समझौता हो गया है, यह ईशारा उन्होंने राजा वडिंग की तरफ किया है। इसके बाद उन्होंने एक शेयर लिखा है-‘हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है, तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तुगू क्या है।बना है शाह (इंचार्जों) का साथी फिरे है इतराता, वगर्ना शहर में ‘ग़ालिब’ तेरी आबरू क्या है।’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh11 hours ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

Punjab13 hours ago

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: CM आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

Punjab14 hours ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab16 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana17 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत