Connect with us

Punjab

SGPC की महत्वपूर्ण बैठक आज, वल्टोहा-हरप्रीत सिंह विवाद और अकाली दल पर हो सकती है चर्चा

Published

on

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की बैठक आज समराला के कटाना साहिब में होने जा रही है।इस बैठक की अध्यक्षता शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी करेंगे। हालांकि शिरोमणि कमेटी ने बैठक का आधिकारिक एजेंडा साझा नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बैठक श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और विरसा सिंह वल्टोहा के बीच चल रहे विवाद पर केंद्रित हो सकती है।

एडवोकेट धामी की अध्यक्षता में पहली बैठक अमृतसर से बाहर
यह एडवोकेट धामी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली ऐसी बैठक है, जो अमृतसर के बाहर आयोजित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ज्ञानी हरप्रीत सिंह के एक वायरल वीडियो के कारण उत्पन्न विवाद के मद्देनजर इस बैठक को बुलाया गया है।

वल्टोहा और हरप्रीत सिंह के बीच विवाद का मामला
बता दें कि 15 अक्टूबर को विरसा सिंह वल्टोहा ने अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी पेशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में ज्ञानी हरप्रीत सिंह और वल्टोहा के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। इसके बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों के कारण उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है।

अकाली दल पर भी चर्चा की संभावना
इस बैठक में अकाली दल की वर्किंग कमेटी को भेजे गए नोटिस और श्री अकाल तख्त साहिब के हालिया फैसलों पर भी चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अकाली दल को पुनर्जीवित करने के प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज