Connect with us

Punjab

85 एकड़ पंचायती ज़मीन से नाजायज कब्ज़ा हटाया

Published

on

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर ने आज ग्राम पंचायत हिरदापुर के गाँव हरनामपुर का दौरा किया और ज़िला प्रशासन की हाज़िरी में 85 एकड़ के करीब पंचायती ज़मीन से नाजायज कब्ज़ा हटाया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में पंचायती ज़मीनों से नाजायज़ कब्ज़े हटवाने की मुहिम चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत गाँव हरनामपुरा में 85 एकड़ के करीब पंचायती ज़मीन से कब्ज़ा छुड़वा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर उद्योगपति से लेकर गाँव वासियों तक द्वारा नाजायज कब्ज़ा किया हुआ था।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आज से इस ज़मीन की मल्कीयत ग्राम पंचायत हिरदापुर के गाँव हरनामपुर को सौंप दी गई है जिसकी कीमत चंडीगढ़ के नज़दीक होने के कारण 100 करोड़ रुपए से अधिक है। यह ज़मीन बहुत उपजाऊ है जिसमें अमरूदों के बाग़, ख़ैर के पेड़ लगे हुए हैं और कई लोगों द्वारा कब्ज़ा करके खेती की जा रही थी। इस ज़मीन को गाँव की पंचायत के हवाले करके खुली बोली के द्वारा खेती के लिए आगे दिया जायेगा और इस आमदन को गाँव के विकास पर खर्च किया जायेगा। 

ग्रामीण विकास मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि जिन लोगों का ज़मीन पर कब्ज़ा था, उनको बोली में शामिल न किया जाये। उन्होंने कहा कि इस ज़मीन पर कब्ज़ा हटवाने से जहाँ सरकार की आमदन में वृद्धि होगी, वहीं साथ ही पंचायत की आमदन में भी बढ़ेगी, जिससे गाँवों की नुहार को बदलने में निश्चित रूप से मदद होगी। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने गाँवों में नाजायज कब्ज़ों को छुड़वाने में पंजाब सरकार का सहयोग करें। जिसके नतीजे के तौर पर पंचायतों द्वारा आमदन बढ़ाने का बढ़िया प्रयास किया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले भी इसी तरह के नाजायज कब्ज़े छुड़वाए जा चुके हैं जिसमें बहुत सी कमर्शियल और कृषि से सम्बन्धित ज़मीनें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बहुत ही सख्ती से नाजायज कब्ज़ों के प्रति कार्यवाही कर रही है और भविष्य में जिसने भी पंचायती ज़मीनों पर नाजायज कब्ज़ा किया हुआ है उन ज़मीनों को कब्ज़ा मुक्त करवाया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि पिछले समय में सरकारों द्वारा पंचायती ज़मीनों पर कब्ज़े करवाए गए और राज्य के हज़ारों लाखों एकड़ ज़मीन जिससे पंजाब सरकार को व्यापक स्तर पर राजस्व इकट्ठा होना था वह नहीं हो पाया। जिससे राज्य सरकार को वित्तीय घाटा पड़ा है वहीं कीमती ज़मीनों पर नाजायज कब्ज़ों को हटवाने के लिए सख्त प्रयास भी करने पड़ रहे हैं

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab14 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab15 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab16 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की