Connect with us

Punjab

ठंड के चलते हरियाणा में छुट्टियां बढ़ीं, 1 से 5वीं तक 28 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Published

on

हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां फिर बढ़ा दी गई हैं। राज्य में 1 से 5वीं तक के स्कूल 28 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं जारी रहेंगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि बढ़ती ठंड के कारण यह फैसला लिया गया है.

इससे पहले हरियाणा सरकार ने भी ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया है. स्कूल सुबह 9.30 बजे खोले जाएंगे और दोपहर 3.30 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी. डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का शेड्यूल सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बनाया गया है और दूसरी शिफ्ट में क्लास दोपहर 12.40 बजे से शुरू होंगी और उन्हें शाम 5.15 बजे तक बंद करना होगा. हरियाणा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये बदलाव किए हैं.

आपको बता दें कि हरियाणा में अभी 5 दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 27 जनवरी तक कोहरा-ठंडा दिन चलने की संभावना है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि 10 किमी की रफ्तार से चलने वाली शीतलहर लोगों को परेशान करेगी.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की