Connect with us

Punjab

Moga के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन का निधन, राजनीति में शोक की लहर

Published

on

Moga के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। जोगिंदर पाल जैन मोगा जिले की राजनीति का बड़ा नाम थे और तीन बार विधायक रह चुके थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

जोगिंदर पाल जैन का राजनीतिक सफर काफी विविध रहा। वह कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल जैसे प्रमुख दलों से जुड़े रहे। उन्होंने 2007 में कांग्रेस के टिकट पर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जत्थेदार तोता सिंह को हराकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। इससे पहले, वह तीन बार बीजेपी से नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन और मोगा नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके थे।

2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फिर चुनाव जीता और अकाली दल के उम्मीदवार पूर्व डीजीपी पीएस गिल को हराया। हालांकि, राज्य में अकाली दल की सरकार बनने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अकाली दल में शामिल हो गए। जैन की पत्नी स्वर्णलता जैन भी उनके राजनीतिक सफर का हिस्सा रहीं और चेयरमैन का पद संभाला।

उनके निधन से पंजाब की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके करीबी माने जाते थे।

पिछले लोकसभा चुनाव में जोगिंदर पाल जैन के बेटे अक्षित जैन ने बीजेपी का दामन थामा था, लेकिन जोगिंदर पाल जैन का सफर कांग्रेस और अकाली दल के बीच रहा। उनके योगदान और राजनीतिक अनुभव को हमेशा याद किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग