Connect with us

Punjab

मिठाई की दुकान लूटने आये लुटेरों द्वारा की गई फायरिंग, वारदात हुई CCTV में कैद

Published

on

मलसियां: नजदीकी गांव रूपेवाल स्थित पूनी स्वीट्स पर लुटेरों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम देते समय फायरिंग करने का समाचार मिला है। जानकारी देते हुए पूनी स्वीट शॉप के मालिक हरजीत सिंह पूनियां ने बताया कि वह रोजाना रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर देते हैं, लेकिन बीती रात ऑर्डर ज्यादा होने के कारण वह देर रात दुकान पर थे और रात करीब 9.40 बजे सफेद आई-20 गाड़ी पर चार लुटेरे आए, उनमें से 3 के पास पिस्तौल थी।

उन्होंने बताया कि लुटेरों ने कैश काउंटर पर बैठे उनके बेटे नवदीप सिंह पुनी से कहा कि अगर उसने हमें सारे पैसे नहीं दिए तो गोली मार देंगे। उन्होंने बताया कि इसी बीच दुकान के एक कर्मचारी ने उन्हें आवाज दी और वह तुरंत नीचे आ गए। उन्हें देखकर लुटेरे भाग गए और जाते-जाते लुटेरों ने कैश काउंटर पर बैठे नवदीप सिंह पर पिस्तौल तान दी और गोली चला दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नवदीप खुद को बचाने के लिए नीचे बैठ गया, जिससे गोली काउंटर पर पड़ी बिलिंग मशीन में जा लगी।

उन्होंने बताया कि पूरी घटना दुकान के सी.सी.टी.वी. कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर डी.एस.पी. शाहकोट नरिंदर सिंह औजला, एस.एच.ओ. शाहकोट सुखजीत सिंह और मलसियां ​​चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डी.एस.पी. शाहकोट नरिंदर सिंह औजला ने कहा कि दुकान मालिक हरजीत सिंह पुनी के बयान पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लुटेरे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की